फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एशियाई खेलों की पदक विजेता सीमा ने घर में करवाया नुआला

Fri, 06 Nov 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली चंबा की धाविका सीमा कुमारी ने घर में नुआला करवाया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि की खुशी और भगवान शिव के प्रति आस्था प्रकट करने के लिए परिवार ने पारंपरिक धार्मिक आयोजन किया। बताया जा रहा है कि सीमा ने करीब तीन साल पहले भगवान शिव शंकर से व्यक्तिगत मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर उन्होंने घर में नुआला करवाकर परंपरा निभाई। इस दौरान विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना की गई और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। सीमा की सफलता के पीछे परिवार का भी अहम योगदान रहा है। उनकी माता केसरी देवी और भाइयों राज कुमार, तेज सिंह व सुरेंद्र ने हर मुश्किल दौर में उनका हौसला बढ़ाया और खेल के सफर में सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें