चंबा। जिला चंबा पुलिस में तैनात एएसआई अर्जुन सिंह और विजय कुमार को पदोन्नति देकर सब-इंस्पेक्टर बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने इस अवसर पर दोनों अधिकारियों के कंधों पर एसआई के बैज लगाकर उन्हें सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। एसपी ने कहा कि पदोन्नति के साथ अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने दोनों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में दोनों का अब तक का सेवाकाल सराहनीय रहा है और उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी समर्पण के साथ अपनी सेवाएं देते रहेंगे। संवाद