फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मौसम खुलते ही मटर की बिजाई में जुटे जिले के किसान

Thu, 08 Aug 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के भजौत्रा में मटर की बिजाई करते किसान।संवाद
विज्ञापन
चंबा। मौसम अनुकूल होते ही किसानों ने खेत-खलियानों का रुख कर दिया है। खेतों में पर्याप्त नमी होने के कारण किसानों ने कृषि के कार्य शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में इन दिनों किसान मटर की बिजाई करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

भजौत्रा पंचायत में किसानों ने मटर की बिजाई करने का कार्य शुरू कर दिया है। भजौत्रा का मटर चंबा और पठानकोट तक बिकता है। यहां किसानों को फसल के दाम मिलते हैं।
किसानों ने कहा कि मटर की बिजाई का उचित समय है। किसानों को विभाग ने सलाह दी है कि समय रहते मटर की बिजाई कर लें। ऐसे में मटर खेतों में पूरी तरह से अंकुरित होंगे। जिले में 1500 हेक्टेयर भूमि पर मटर की पैदावार हो रही है।
विज्ञापन

किसानों में रोशन लाल, चमन, रामनाथ, सुशील, रितेश ठाकुर, नवीन और अनूप कुमार ने कहा कि बारिश होने से खेतों में नमी हो गई है। इसके चलते इन दिनों मटर की बिजाई का काम जोरों से चल रहा है। पहले क्षेत्र में तैयार होने वाला मटर जिला चंबा में ही बिकता था, लेकिन अब पठानकोट की मंडियों तक मटर की गाड़ियां पहुंच रही हैं। उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डाॅ. कुलदीप धीमान ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में इन दिनों मटर की बिजाई की जाती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि जल्द मटर की बिजाई शुरू कर दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें