फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी के धरवास स्कूल को आर्ट ऑफ लिविंग ने दिया सोलर सिस्टम

Mon, 01 Apr 2024 03:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी के धरवास स्कूल को आर्ट ऑफ लिविंग ने दिया सोलर सिस्टम
विज्ञापन

चंबा। जनजातीय क्षेत्री पांगी के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धरवास दो किलोवाट का सोलर सिस्टम स्थापित किया किया गया है। आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग ने सतत हिमालय विकास को लेकर संकल्प हिमालय उन्नति मिशन के तहत यह पहल की है। इसे एक स्मार्ट स्क्रीन से जोड़ा जाएगा, जिससे विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा दी जाएगी। वर्तमान में प्रदेश में 21 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को इस कार्यक्रम के तहत सम्मिलित किया गया है। इसमें चंबा से आठ, कुल्लू से तीन, लाहौल से तीन, ऊना से तीन व सोलन से चार विद्यालय लाभान्वित हुए हैं। स्कूल प्रधानाचार्य जय सिंह ठाकुर ने हिमालय उन्नति मिशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आर्ट आफ लिविंग ने जो प्रयास किया है, उससे आने वाले समय में विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा। हिमालय उन्नति मिशन की ओर से सूरज प्रकाश (समुदाय समन्वयक), युवाचार्य राजकुमार एवं वीर सिंह राणा ने कहा कि संस्था की ओर से लगातार सामाजिक कार्यों को लेकर मिशन चलाया जा रहा है। स्कूलों में बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आर्ट आफ लिविंग संस्था के मीडिया प्रबंधक मनुज शर्मा ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग संस्था लोगों को अध्यात्म का महत्व समझा रही है। सामाजिक कार्यों में भी अपना अहम योगदान दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें