फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले के तीन स्कूलों का निरीक्षण कर जांची व्यवस्था

Sat, 11 May 2024 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद आखिरकार निरीक्षण विंग चंबा की टीम ने निरीक्षण का सिलसिला शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

हाल ही में इंस्पेक्शन विंग चंबा की टीम ने जिले के तीन सरकारी स्कूलों में औचक निरीक्षण किया और तमाम रिकॉर्ड सहित व्यवस्था जांची। इसके अलावा निर्धारित परफोरमा भी भरा गया। इंस्पेक्शन विंग की ओर से निरीक्षण न करने का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद विभाग ने हरकत में आते ही निरीक्षण कार्य शुरू कर दिया है। ऐसे में स्कूल में अव्यवस्था पर पैनी नजर रहेगी। साथ ही खामियां भी दुरुस्त होंगी।
जानकारी के अनुसार विभागीय टीम ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला मैहला, धार और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांजू में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान किसी प्रकार की कोई खामियां नहीं पाई गईं। स्कूल में व्यवस्था बेहतर होने पर प्रबंधन की सराहना की गई। गौरतलब है कि सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों पर शिकंजा कसने के लिए इंस्पेक्शन विंग का गठन किया है। इसके तहत यह टीम प्राथमिक पाठशालाओं से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में निरीक्षण करती है। साथ ही खामियों की रिपोर्ट निदेशालय भी भेजती है, जिससे स्कूलों में तैनात स्टाफ किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरते।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कार्यवाहक निरीक्षण विंग के उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि हाल ही में तीन स्कूलों में दबिश दी गई है। कहा कि स्कूलों में व्यवस्था बेहतर पाई गई। कहा कि शैक्षणिक सत्र शुरू होने पर अब नियमित रूप से निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें