बनीखेत (चंबा)। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी मंडी ने बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा-2026 की संभावित तिथि 2 अगस्त निर्धारित की है।
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई सुबह 11:55 बजे तय की गई है। बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग बोंखरी मोड़ के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने बताया कि अभ्यर्थी अंतिम समय में होने वाली तकनीकी परेशानियों से बचने के लिए समय रहते अपने ऑनलाइन आवेदन अवश्य जमा करें। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज परिसर में निशुल्क हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। यहां बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन बिना किसी शुल्क के भरे जा रहे हैं। अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आवश्यक दस्तावेजों सहित कॉलेज परिसर में उपस्थित होकर अपना आवेदन निशुल्क भरवा सकते हैं। संवाद