फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी में आशा वर्करों के 15 पदों के लिए 25 तक करें आवेदन

Thu, 13 Nov 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। खंड स्वास्थ्य अधिकारी किहार डॉ. सुनील कक्कड़ ने बताया कि विकास खंड सलूणी की 15 पंचायतों में 15 आशा वर्करों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 25 नवंबर तक बीएमओ किहार कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। डॉ. कक्कड़ ने स्पष्ट किया कि यह नियुक्ति केवल उन अभ्यर्थियों के लिए है, जो संबंधित ग्राम पंचायतों की निवासी होंगी। ग्राम पंचायत आयल, डियुर पंचायत के खंगू, खरोठी के शुलेरा, लिग्गा पंचायत के लिग्गा, दरेकड़ी पंचायत के दरेकड़ी, सेरी पंचायत के छतरेर, सालवां पंचायत के बंदोखी, मांझली पंचायत के कुंड, पुखरी पंचायत के बंदोखी, दिघाई पंचायत के प्रजाणा, ओहरा, भलेई पंचायत, भडेला, डंडयाली, कंधवारा पंचायत के मनयोगा में आशा वर्करों की नियुक्ति होगी। उन्होंने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर आवेदन जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें