फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पावर टिलर के लिए लक्ष्य से ज्यादा पहुंचे आवेदन

Mon, 27 Feb 2023 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सीढ़ीनुमा छोटे खेतों में खोदाई और बिजाई का कार्य करने के लिए पावर टिलर किसानों की पहली पसंद बना हुआ है। पावर टिलर लेने के लिए साढ़े तीन सौ किसानों ने कृषि विभाग के पास आवेदन कर रखा है। अब कृषि विभाग को लक्ष्य से अधिक आवेदन पहुंचने के बाद विभाग और सरकार से अतिरिक्त बजट की डिमांड भेजनी पड़ गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कृषि विभाग ने अनुदान पर पावर टिलर प्रदान करने के लिए गत दिसंबर से किसानों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। साढ़े तीन सौ किसानों ने अनुदान पर मिलने वाले पावर टिलरों के लिए आवेदन दिए। हालांकि कृषि विभाग का महज ढाई सौ का लक्ष्य था। विभाग के पास पहुंचने वाले सौ अतिरिक्त आवेदन अब लंबित पड़े हुए हैं। लंबित आवेदकों को भी लाभान्वित करने के लिए विभाग ने अतिरिक्त बजट की डिमांड की है। सीढ़ीनुमा और छोटे खेतों में बैलों के बजाय किसान अब पावर टिलर से खेती करने को अधिक तवज्जो दे रहे हैं।
विधानसभा क्षेत्र भटियात में पावर टिलर समेत ट्रैक्टर से खेतों की जुताई का कार्य किया जाता है। इसके अलावा जिले से सबसे अधिक आवेदन चंबा, मैहला, सलूणी और तीसा से पहुंचे हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से किसान को 8 हॉर्स पावर से लेकर 20 हॉर्स पावर तक के पावर टिलर पर अनुदान दिया जाता है। बावजूद इसके अधिकांश ग्रामीण किसान 55, 70 और 80 हजार तक के पावर टिलर खरीद कर 35,000 रुपये अनुदान हासिल करने में रुचि दिखाते हैं।
कृषि उपनिदेशक कुलदीप धीमान ने बताया कि पावर टिलर की खरीद पर विभाग की ओर से 35,000 रुपये तक अनुदान दिया जाता है। इसके तहत विभागीय लक्ष्य ढाई सौ के बजाय उनके पास साढ़े तीन सौ आवेदन पहुंच चुके हैं। अब उच्चाधिकारियों से अतिरिक्त बजट की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें