प्रदेश सरकार से नाराज चल रहे पूर्व वन मंत्री डिप्टी सीएम के साथ आए नजर।
चंबा। सरकार से नाराज चल रहे पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी बुधवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ नजर आए। इससे सियासी हलचल और बढ़ गई है कि क्या भरमौरी की नाराजगी हाईकमान ने दूर कर दी है। कुछ दिन पहले पूर्व वन मंत्री भरमौरी ने भरमौर में प्रेस वार्ता करके अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने भटियात से खुद विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही और बेटे अमित भरमौरी को भरमौर विधानसभा क्षेत्र से अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। साथ ही उन्हें अगला उम्मीदवार भी बताया। वह वीरभद्र गुट में सबसे करीबी और वरिष्ठ नेता माने जाते हैं। ऐसे में अचानक उपमुख्यमंत्री का सलूणी दौरा करना और उसमें पूर्व वन मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री को अपने साथ चलाना राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर रहा है। इसके परिणाम आगामी दिनों में देखने को मिल सकते हैं।