फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क बनाने से नाराज लोग पंचायत प्रतिनिधियों से उलझे

Thu, 06 Apr 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत बरौर में अनुसूचित जाति की बस्ती के लिए बनाए जा रहे एंबुलेंस योग्य मार्ग के निर्माण कार्य को एक दर्जन लोगों ने रुकवा दिया। मौके पर पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों सहित पंचायत अधिकारियों के साथ भी इन लोगों ने धक्कामुक्की की और सड़क बनाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत उपायुक्त डीसी राणा से की है।
विज्ञापन

एंबुलेंस योग्य सड़क को बनाने से रोकने वाले इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की है। शिकायतकर्ताओं में प्रकाश चंद, कलासो, नितिन, हंसराज, मामसेन और सोनू कुमार ने बताया कि अंदरालू से सैल तक सड़क बनाने को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसको लेकर जब उन्होंने सदर विधायक से गुहार लगाई तो विधायक ने अपनी निधि से सड़क बनाने की अनुमति प्रदान की। सड़क को लेकर जैसे ही विभागीय अधिकारी सर्वे कर रहे थे तो वहां पर सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से मकान बना रखे थे जो एंबुलेंस सड़क निर्माण में बाधा बन रहे थे। इसके चलते इन लोगों को वहां से अपने कब्जे हटाने को कहा गया लेकिन इन लोगों ने कब्जे हटाने के बजाय पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ ही धक्का-मुक्की शुरू कर दी। उपायुक्त ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जांच करने के लिए उपमंडल अधिकारी चंबा को आदेेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें