चंबा। ग्राम पंचायत घलूून के शोबेई गांव में बकरियां चराने गए बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर दिया। सिर पर गहरी चोट लगी।
बुधवार दोपहर 1:00 बजे जब उजल निवासी शोबेई गांव के साथ बकरियों को चरा रहे थे तो उसी दौरान उनके उपर भालू ने हमला कर दिया। आस पास के लोग उनकी आवाज सुनकर मदद के लिए पहुंच, जिन्हें देखकर भालू जंगल में भाग गया। परिजनों ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां पर उनके जख्मों का इलाज किया जा रहा है। ग्रामीण पर भालू का हमला होने से लोगों में दहशत का माहौल है। गांव वासी सुशील कुमार, चमन सिंह, योगराज, केवल, सुरेंद्र, भाग सिंह और मनोज कुमार ने वन विभाग से मांग की है कि भालूओं को रिहायसी बस्ती से दूर रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। उधर, वन अरण्यपाल राकेश कुमार ने बताया कि विभाग की टीम को जल्द ही गांव में भेजा जाएगा। लोगों को वन्य जीवों के हमलों से बचने के लिए जागरूक भी किया जाएगा।