फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अमृतसर का आरोपी चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Sat, 27 Sep 2025 06:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर सरु-डुल्ला मार्ग पर जीरो प्वाइंट के समीप पुलिस ने अमृतसर निवासी अनमोल दीप सिंह को 19.52 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस की टीम ने वीरवार देर रात भरमौर-पठानकोट हाईवे पर नाका लगाया और वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान बनीखेत सरु की ओर से आया अनमोल दीप (24) निवासी खतराएं कलां, अमृतसर, पंजाब पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पुलिस ने 19.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि चिट्टे के साथ पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें