अमित ने 1500 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के मौके पर बारगाह मैदान एथलेटिक्स शुरू
एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ पुलिस मैदान बारगाह में हुआ। इस मौके पर एसडीएम प्रियांशु खाती बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विधिवत रूप से एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ किया। 1500 मीटर दौड़ में अमित ठाकुर ने पहला, मोहम्मद इवास ने दूसरा और मनोज कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, दूसरी तरफ 200 मीटर दौड़ में निशांत, अंशुल और मोहित कुमार क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ में शानू कुमारी ने पहला, सत्या ने दूसरा और पल्लवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर में प्रिया, कीर्ती और बिंदिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। 300 मीटर दौड़ में ईशान ने पहला, प्रियांशु ने दूसरा और समर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में विशाल पहले, विराज दूसरे और फरहान अली खान और मोहित कुमार संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। यह जानकारी अध्यक्ष शौकत अली और महासचिव उमेश चौणा ने दी। एसडीएम ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही इसी तरह खेलों में भाग लेने के बारे में प्रेरित किया।