चंबा में मिनी मैराथन को हरी झंडी देकर रवाना करते जिला खेल अधिकारी।
चंबा। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित मिनी मैराथन में अमित कुमार ने पहला, नर सिंह ने दूसरा और युसूफ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग में शानु, प्रियंका और सलीमा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने यह आयोजन करवाया। विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह जानकारी खेल अधिकारी रूपेश कुमार ने दी। संवाद