फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बारिश के बीच 4,000 ने भलेई माता के दरबार में नवाया शीश

विज्ञापन
चंबा के भलेई माता मंदिर में नवरात्रो के दौरान माथा टेकते श्रधालू।स्त्रोत:जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक भलेई माता मंदिर में मंगलवार को 4,00 के करीब श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में अपना शीश नवाया और अपने परिवार के सुख और समृद्धि की कामना की। भारी बारिश के बावजूद मंदिर परिसर में दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए है। एक तरफ जहां पूरा मंदिर परिसर सीसीटीवी कमरे की निगरानी में है तो वहीं, दूसरी तरफ सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर मंदिर प्रबंधन की ओर से 25 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। जानकारी के अनुसार नवरात्रों के दौरान जहां श्रद्धालु भलेई माता के दर्शन के लिए पहुंचते है तो वहीं, दूसरी तरफ मुंडन और जातर लेकर भी श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचते है। मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें