फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ठंड के बीच पांगी घाटी की डेढ़ दर्जन पंचायतों में गुल रही बत्ती

Mon, 04 Dec 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की करीब डेढ़ दर्जन पंचायतों में सोमवार को सुबह से बिजली बंद रही। विद्युत आपूर्ति बंद होने के कारण ठंड के मौसम में ग्रामीणों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ींं।
विज्ञापन

वहीं, लोकमित्र केंद्रों और सरकारी कार्यालयों में भी व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। जनजातीय क्षेत्र पांगी की मिंधल, साच, फिंडरू, साहली, सेचू, शुण, रैई, किलाड़, करयास, शौर, करयूनी, कुमार, हिलुटवान, हुड़ान भुटोरी और करेल में सोमवार दिन भर विद्युत आपूर्ति बंद रही। बिजली गुल होने का कारण साच पावर हाउस में पेश आई तकनीकी खराबी को बताया जा रहा है। पांगीवासियों ने प्रशासन से क्षेत्र में बिजली की सप्लाई को सुचारू करवाने की मांग उठाई है।
ग्रामीणों में अमरजीत, देवराज, देवी सिंह, वीर सिंह, प्रेम नाथ, वीर सिंह, दोरजे, मान सिंह, हीरा लाल ने बताया कि पांगी में अकसर बिजली गुल रहती है। बिजली आपूर्ति बंद होने से पांगीवासियों को अंधेरे में ही गुजर बसर करना पड़ता है। बताया कि कई बार गांव में बिजली सप्लाई को सुचारू करवाने को लेकर आग्रह किया गया है। बावजूद इसके अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार सुबह दस बजे अचानक गुल हुई बिजली सप्लाई देर शाम तक सुचारू नहीं हो पाई है। बिजली आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को परेशानियां उठानी पड़ी।
विज्ञापन

उधर, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता संतोष शर्मा ने बताया कि पावर हाउस में तकनीकी खराबी आने से यह समस्या आई है। बोर्ड के कर्मी मरम्मत कार्य में जुटे हैं। जल्द विद्युत सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें