चंबा में चुवाड़ी के साड़ल-दोठ तक एंबुलेंस मार्ग के भूमि पूजन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप स
चुवाड़ी (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने साड़ल पंचायत में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली मुख्य सड़क से गांव दोठ तक एंबुलेंस मार्ग का विधिवत भूमि पूजन किया।
उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना के तहत गांव दोठ के लिए एंबुलेंस मार्ग का भूमि पूजन किया गया है। क्षेत्र में सड़क सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा गया है। यह सड़क बनने से 80 परिवारों के लोग लाभान्वित होंगे।
उन्होंने कहा कि यह सड़क साथ लगते गांव के लिए भी सहायक सिद्ध होगी। सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के साथ सुरक्षा दीवारों का भी निर्माण किया जाएगा। दुरुघाई घट्टू -जांबल सड़क का सुधारीकरण किया जाएगा। इसे आगे परछोड़ से होकर लाहड़ू के साथ जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग को विभागीय औपचारिकताओं को पूरा करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध भी करवाई जाएगी। कहा कि विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर पंचायत के माध्यम से इस वित्तीय वर्ष में 30 लाख रुपये की धनराशि व्यय की जा रही है। जल्द ही दोठ में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए जल भंडारण टैंक का निर्माण किया जाएगा। कहा कि कल से दोठ के लिए बस सुविधा भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने पंचायत की सभी मांगों को प्रस्ताव के माध्यम से पूर्ण करने का भी आश्वासन दिया।