फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घायल को ले जा रही एंबुलेंस फंसी, डेढ़ किमी सफर के लिए लग गए 25 मिनट

विज्ञापन
चंबा-भरमौर मार्ग पर जुलाहकड़ी के पास जाम में फंसी 108 एंबूलेंस।स्त्रोत:संवाद
विज्ञापन
चंबा। बग्गा से घायल युवती को लेकर आ रही 108 एंबुलेंस जुलाहकड़ी के समीप जाम फंस गई। इसके चलते एंबुलेंस में उपस्थित मरीज को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाने में काफी ज्यादा समय लग गया है। जहां बग्गा से लेकर जुलाहकड़ी तक महज 35 मिनट में 30 से 35 किलोमीटर का सफर एंबुलेंस पाॅयलट राकेश कुमार ने तय कर दिया। जुलाहकड़ी से चंबा मेडिकल कॉलेज की दूरी महज डेढ़ किलोमीटर है। इतनी कम दूरी को तय करने में 25 मिनट लग गए।
विज्ञापन

जाम में रेंंगती रही एंबुलेंस करीब 20 मिनट तक फंसी रही। जानकारी के अनुसार शिवाली शर्मा पुत्री सालो राम गांव लूणा घास काटते वक्त ढांक में गिर गई थीं। इस कारण उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन जहां शिवाली को निजी वाहन की मदद से चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए लाने लगे तो वहीं, दूसरी तरफ एंबुलेंस को भी सूचित किया गया। बग्गा के समीप एंबुलेंस में घायल युवती को बिठाया गया। जहां ईएमटी हिमानी शर्मा ने प्राथमिक उपचार दिया तो वहीं, पॉयलट ने एंबुलेंस को चंबा मेडिकल कॉलेज जल्द से जल्द पहुंचाने के प्रयास शुरू किए। 30 से 35 किलोमीटर की दूरी पाॅयलट ने 35 मिनट में पूरी कर ली, लेकिन जब जुलाहकड़ी के समीप गाड़ी पहुंची तो बेतहाशा जाम लग गया। हालांकि, पुलिस की ओर से यहां एक कर्मी की तैनाती की गई है, लेकिन संकीर्ण सड़क को गाड़ियों की आवाजाही के चलते 20 मिनट तक जाम लगा रहा। इस कारण घायल युवती देरी से चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंची। उपचार के बाद युवती को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पॉयलट राकेश कुमार ने बताया कि जुलाहकड़ी के समीप जाम की वजह से दिक्कतें पेश आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें