फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह कल

Mon, 01 Jul 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
अमर उजाला का भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का लोगो।
विज्ञापन
चंबा। आईटीआई भवन चंबा में 3 जुलाई बुधवार को अमर उजाला का भविष्य ज्योति सम्मान समारोह होगा। इसमें जिले के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि उपायुक्त मुकेश रेपसवाल करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा उप निदेशक प्यार सिंह चाढ़क मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला एवं चाणक्य कोचिंग अकादमी हमीरपुर संयुक्त रूप से यह कार्यक्रम करवा रहे हैं। चाणक्य कोचिंग अकादमी हमीरपुर की कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी की भूमिका रहेगी। इसके अलावा लेमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी, इकफाई यूनिवर्सिटी बद्दी, आईईसी यूनीवर्सिटी बद्दी, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी, मिनर्वा स्टडी सेंटर बिलासपुर, जेएसडब्ल्यू एनर्जी चंबा, मिंजर अस्पताल चंबा एवं एनएफसीआई चंबा सह प्रायोजक होंगे। समारोह में स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के वार्षिक परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मानित किया जाएगा। चंबा जिला की सरकारी आईटीआई भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे होगा। कार्यक्रम के लिए छात्र-छात्राएं सुबह 8.30 से 9:30 तक पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि मेधावी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें