भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। भरमाणी माता और चौरासी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। श्रद्धालु डलझील की तरफ रवाना होने से पहले भरमाणी में जा रहे हैं।
इसके चलते भरमाणी माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जिन श्रद्धालुओं को भरमाणी माता से जुड़े रहस्य की जानकारी मिल रही है। वे मणिमहेश जाने से पहले भरमाणी जा रहे हैं, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि भरमाणी दर्शन किए बिना मणिमहेश की यात्रा संपन्न नहीं होती। पहले अनजाने में श्रद्धालु भरमौर से सीधे हड़सर को निकल जाते थे, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की भरमाणी मंदिर की तरफ बढ़ रही हलचल को देख लग रहा है कि उन्हें मंदिर से जुड़ी कहानी के बारे में पता लग गया है। संवाद