फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सरकारी सीमेंट निजी कार्यों में इस्तेमाल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम से मिला सीमेंट डीलराें का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

कहा-सीमेंट की कम मांग डीलरों की बढ़ाने लगी चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह में सरकारी सीमेंट निजी निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रहा है। इससे डीलरों के पास सीमेंट की मांग नहीं आ रही है। सरकारी सीमेंट की कालाबाजारी से डीलरों को खूब चूना लग रहा है। कम मांग के चलते डीलर का सीमेंट स्टोर में खराब होने की कगार पर है। इस समस्या को लेकर मंगलवार को चुराह क्षेत्र के सीमेंट डीलराें का प्रतिनिधिमंडल व्यापार मंडल तीसा के अध्यक्ष की अगुवाई में चुराह के एसडीएम अंकुर ठाकुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को अपनी समस्या से अवगत करवाया। हार्डवेयर विक्रेताओं पंकज, शान दिनेश, अविनाश आदि ने आरोप लगाया कि वर्तमान में चुराह क्षेत्र में धड़ल्ले से सरकारी सीमेंट की कालाबाजारी हो रही है। इससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी सीमेंट और ट्रेड सीमेंट की दर में कम से कम 60 रुपए प्रति बैग का अंतर रहता है। बड़ा मुनाफा कमाने के लिए कई संस्थाएं और ठेकेदार सरकारी सीमेंट को निजी निर्माण कार्य में इस्तेमाल करने के लिए बेच देते हैं। डीलरों ने बताया कि सरकारी सीमेंट जिस कार्य के लिए आया होता है, उसे उसी के आधार पर उपयोग होना चाहिए। सीमेंट डीलरों ने बताया कि वेंडरों के माध्यम से सरकारी सीमेंट ठिकाने लगाया जा रहा है। सरकारी सीमेंट स्टोर से लोड होने के बाद कार्यस्थल पर पहुंचना चाहिए लेकिन, यहां सरकारी सीमेंट गाड़ियों के माध्यम से दूसरे स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। प्रतिनिधियों और सरकारी ठेकेदारों की मिलीभगत से यह सीमेंट रास्ते में या अन्य जगह गाड़ियों से उतार दिया जाता है। आरोप लगाया कि चंबा में कई निजी निर्माण कार्य चल रहे हैं। यहां करीब 40 फीसदी नॉन ट्रेड सीमेंट सप्लाई हो रहा है। सरकारी निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदार कम रेट में सप्लाई कर रहे हैं जिससे बाजार पर फर्क पड़ने लगा है। एसडीएम अंकुर ठाकुर ने कहा कि सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल निजी निर्माण कार्यों में नहीं होना चाहिए। यदि क्षेत्र में सरकारी सीमेंट की कालाबाजारी हो रही है तो संबंधित सभी विभागों और पुलिस को इस पर त्वरित कार्रवाई करने के आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें