फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खेत में जेसीबी चलाने से मना करने मारपीट का आरोप

Tue, 06 Feb 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। खेत में जेसीबी चलाने से मना करने पर महिला, उसके पति और सास की पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

महिला ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में रीता देवी ने बताया कि सोमवार को वह बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। उनके खेत में जेसीबी चालक खोदाई कर रहा था। इससे मना करने की बात पर जेसीबी चालक ने उनके पड़ोसी निधिया राम के कहने पर काम करने की बात कही। इतने में निधिया राम, विष्णु, आशु और मंजू ने मौके पर पहुंचकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने महिला, उनके पति और सास की पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस में चार लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें