फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांच दिन की रिमांड पर मेपल पेड़ों की गांठों के साथ पकड़े तीनों आरोपी

Wed, 28 Feb 2024 07:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

पांच दिन की रिमांड पर मेपल पेड़ों की गांठों के साथ पकड़े तीनों आरोपी
जिस जंगल में काटी थीं गांठे, उस जंगल में आरोपियों के साथ जाएगी वन विभाग की जांच टीम
आरोपियों ने कितने पेड़ काटकर निकाली 163 गांठें, इसको लेकर भी की जाएगी पूरी जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मेपल पेड़ की 163 गांठों के साथ पकड़े गए तीन आरोपियों को सीजेएम ने पांच दिन की रिमांड पर वन विभाग के हवाले किया है। वन विभाग अब आरोपियों के जरिये उन जंगलों में जाकर छानबीन करेगा, जहां मेपल के पेड़ों का अवैध रूप से कटान हुआ है। इसमें पता लगाया जाएगा कि आखिरकार 163 गांठों को पाने के लिए आरोपियों ने कितने पेड़ों की बलि दी है। मामले में वन विभाग ने परिक्षेत्र अधिकारी को जांच अधिकारी बनाया है। बुधवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी तीनों आरोपियों को लेकर उस जंगल की तरफ रवाना हो गए हैं, जहां उन्होंने कटर की मदद से मेपल के पेड़ों से इन गांठों को निकाला था। अभी तक विभाग को जंगल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। जहां आरोपियों ने पेड़ों से ये गांठें निकाली हैं, वह जंगल सड़क से काफी दूर है। वहां तक पहुंचने में विभागीय टीम को एक दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन

बीती सोमवार रात को वन विभाग की टीम ने चंबा-साहो मार्ग पर जडेरा चेक पोस्ट पर नाकेबंदी की थी। इस दौरान एक मालवाहक वाहन वहां पहुंचा। टीम ने वाहन को रोककर चेकिंग की तो उसमें बोरियाें में भरी हुई मेपल पेड़ की गांठें बरामद हुईं। ये अवैध रूप से बिना परमिट जंगल से निकाली गई थीं। इसके चलते विभाग की टीम ने उन गांठों को जब्त कर लिया। तीन लोगों को भी हिरासत में लिया। इनमें दो नेपाली एक एक स्थानीय व्यक्ति शामिल हैं। उधर, वन मंडलाधिकारी कृतज्ञ कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें