चुराह (चंबा)। राजकीय उच्च विद्यालय लेसुईं में सोमवार को कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह हुआ।
समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को रंगीन बना दिया। दसवीं के विद्यार्थियों ने भी स्कूल के अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों और साथियों का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान मिस्टर और मिस फेयरवेल का चयन भी किया गया। इसमें अक्षय कुमार को मिस्टर फेयरवेल चुना गया जबकि प्रमिला को मिस फेयरवेल का खिताब मिला। संवाद