फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मिंजर मेले में स्टॉल लगाकर योजनाएं बताएगा कृषि विभाग

Fri, 26 Jul 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में कृषि विभाग भी स्टॉल लगाकर लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देगा। विभाग की ओर से हर वर्ष नए-नए विचारों के साथ प्रदर्शनी लगाई जाती है, जिससे किसानों को आकर्षित किया जा सके।
विज्ञापन

साथ ही किसान भी जानकारी हासिल कर योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस वर्ष भी कृषि विभाग किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक अलग तरीके से देने का प्रयास करेगा। इसमें एक अलग थीम पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। साथ बेमौसमी सब्जियों के साथ लाल चावल की पैदावार के बारे में भी किसानों को बताया जाएगा। अलग थीम पर प्रदर्शन लगाने का विभाग का मकसद मेले में बाहर से आने वाले लोगों को जिले में तैयार होने वाले उत्पादों के बारे में जानकारी देना है। बता दें कि मिंजर मेले में विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाती है। इसमें कृषि विभाग भी किसानों से संबंधित योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए स्टॉल लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें