फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भूख हड़ताल से उठने के बाद घर पर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Fri, 18 Oct 2024 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
निजी अस्पताल में उपचाराधीन स्वंयसेवी अंजू धीमान।स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी में नायब तहसीलदार का पद भरने के लिए दो दिन भूख हड़ताल करने वाले महिला की तबीयत हड़ताल खत्म करने के बाद खराब हो गई है। उसे लचोड़ी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

वीरवार को नायब तहलीदार के सलूणी में ज्वाइनिंग के ऑर्डर होने के बाद एसडीएम ने दोनों महिलाओं को जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल को खत्म करवाया। हालांकि, इससे पूर्व डॉक्टरों ने जब उनका स्वास्थ्य जांचा था तो उन्हें अस्पताल में भर्ती होने का परामर्श दिया था, लेकिन वह भूख हड़ताल से नहीं उठी। ऐसे में जब हड़ताल से उठने के बाद वह अपने घर गई तो वहां पर उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। शुक्रवार को परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। फिलहाल, उनकी सेहत पहले से बहतर बताई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें