फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिला में बर्फबारी-बारिश के बाद अब तक नहीं हो पाए हालात सामान्य

Fri, 23 Feb 2024 07:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के पांगी में बर्फबारी के बाद बर्फ के बीच फंसी गाड़ी को रस्से से खींचकर बाहर निकालते निकालन
विज्ञापन
चौथे दिन भी जिले में 40 सड़कों पर यातायात ठप
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश-बर्फबारी से 189 गांवों में पसरा हुआ है अंधेरा, लोगों की बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मूसलाधार बारिश और बर्फबारी के बाद चौथे दिन भी हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं हो पाए हैं।
जिले के 40 मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थमे होने से लोगों समेत विद्यार्थियों को पैदल ही आवाजाही कर घर पहुंचना पड़ रहा है। बर्फबारी वाले पांगी, चुराह और होली के ऊपरी गांवों में ग्रामीण और बच्चे बर्फ में गिरते-फिसलते आवाजाही कर रहे हैं। जिले के 189 गांवों में अंधेरा पसरा है। इन गांवों में चार दिन बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई है।
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र पांगी से कुल्लू, लाहौल के लिए जाने वाले मार्ग अत्यधिक बर्फबारी और भूस्खलन के कारण बंद हैं। किलाड़ के 28 संपर्क मार्ग भी अवरुद्ध हैं। पांगी में बिजली व्यवस्था ठप है। सलूणी में 6, भरमौर में 4, तीसा 2 मार्गों पर यातायात व्यवस्था ठप है। पांगी में 31, तीसा में 14, सलूणी में 7, भरमौर में 5, चंबा में 3, डलहौजी में 2 और भटियात में एक ट्रांसफार्मर बंद होने से 189 गांव अंधेरे में हैं। शुक्रवार को विद्युत बोर्ड ने जिले में बंद पड़े 116 ट्रांसफार्मरों का मरम्मत कार्य कर 53 ट्रांसफार्मर बहाल किए। उधर, उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि विभागीय टीमें पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारू करने में जुटी हैं। जल्द व्यवस्था को सुचारू करवाने के प्रयास रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें