फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बस स्टैंड से निकलने के बाद दो किमी पर ही हांफी बस

Sat, 20 May 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। बस स्टैंड से 32 सवारियों को लेकर चंबा से चंडीदेवी के लिए रवाना हुई हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस महज दो किमी का सफर तय कर औद्योगिक क्षेत्र सुल्तानपुर में ही हांफ गई। अमूमन आधे घंटे तक बस के पुन: स्टार्ट न होने पर आखिरकार बस को चालक जैसे-तैसे कर वापस बस स्टैंड चंबा ले आया। इसके बाद सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया गया। खटारा बसों के बीच राह में खराब होने से गुस्साए ग्रामीणों ने निगम प्रबंधन से रूटों पर मरम्मत करने के बाद ही बसों को भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

सवारियों राकेश कुमार, अमित कुमार, योगराज, हाकम चंद, प्रताप चंद, निशा देवी, दलीपा राम, कौशल्या देवी, पिंकी देवी आदि ने बताया कि रोजमर्रा की तरह सायं साढ़े तीन बजे एचआरटीसी की बस में सवार होकर वे अपने गंतव्य को रवाना हुए लेकिन सुल्तानपुर के पास पहुंचने पर बस चढ़ाई नहीं चढ़ पाई। चालक ने आखिरकार बस को सड़क किनारे पार्क कर दिया जिसकी सूचना क्षेत्रीय प्रबंधक को दी गई। आखिरकार बस चालक बस लेकर बस स्टैंड पहुंचा। सवारियों की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक के पास शिकायत करने के बाद उन्हें दूसरी बस में भेजा गया।
क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि बस में आई तकनीकी खराबी के कारण सवारियों को दिक्कत हुई। बहरहाल, दूसरी बस में सवारियां गंतव्यों के लिए भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें