फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: होली के बाद डलहौजी में पर्यटकों की संख्या 50 फीसदी घटी

Sun, 07 Apr 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के बाद डलहौजी में पर्यटकों की संख्या 50 फीसदी घटी
विज्ञापन

वीकेंड पर पचास प्रतिशत होटल हो रहे पैक, आगामी दिनों में बढ़ सकते हैं पर्यटक
पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को इस बार पर्यटन सीजन से बेहतर कारोबार की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में होली पर्व के बाद पर्यटकों की आमद पचास प्रतिशत कम हो गई। वीकेंड पर डलहौजी में पचास प्रतिशत होटल ही पैक रहे। होली के दौरान सभी होटल पैक थे। आगामी दिनों में डलहौजी में पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि आगामी दिनों में पर्यटन सीजन शुरू हो जाएगा। डलहौजी के पर्यटन कारोबार पर ही खज्जियार का भी पर्यटन कारोबार निर्भर करता है। डलहौजी से ही पर्यटक घूमने के लिए खज्जियार जाते हैं। ऐसे में खज्जियार के पर्यटन कारोबारी भी डलहौजी में पर्यटक बढ़ने की उम्मीद लगा रहे हैं।
विज्ञापन


डलहौजी होटल एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत सिंह मोनू ने बताया कि होली के बाद पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि आगामी दिनों में डलहौजी के अंदर देश-विदेश के पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। पर्यटन सीजन में पर्यटकों को रिझाने के लिए होटल संचालक कई प्रकार के पैकेज भी तैयार कर रहे हैं। होटलों में पर्यटकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें