चंबा। ऑनलाइन सीसीई टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैंं। ऑनलाइन सीईई 2026 के (अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड मैन (दसवीं पास) और अग्निवीर ट्रेड मैन (आठवीं पास), अग्निवीर वुमन एमपी) अभ्यर्थी भारतीय थल सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं। एक जून को सीईई टेस्ट शुरू होगा। यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो निजी तौर पर या दूरभाष नंबर 8894088311 पर सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर से संपर्क कर सकते हैं। संवाद