फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निशुल्क व्यवसायिक प्रशिक्षणों में प्रवेश प्रक्रिया जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बट्ट एजुकेशन सोसायटी की ओर से संचालित बट्ट आईटीआई बोंखरीमोड़ (बनीखेत) और बट्ट आईटीआई खुशनगरी (तीसा) में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत विभिन्न निशुल्क व्यवसायिक प्रशिक्षणों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। सोसायटी के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने यह जानकारी दी। बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ऑटोमोटिव में टू व्हीलर सर्विस तकनीशियन और हाइड्रोकार्बन में इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रिशियन (आयल व गैस) कोर्स के लिए बट्ट आईटीआई बोंखरीमोड़ व खुशनगरी में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कहा कि यह कोर्स पूरी तरह से निशुल्क रहेंगे। बट्ट ने कहा कि दसवीं और जमा दो कक्षा उत्तीर्ण 18 से 45 वर्ष के महिला व पुरुष अभ्यर्थी उक्त कोर्स के लिए प्रवेश ले सकते हैं। बताया कि प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। उन्होंने कहा कि कोर्स उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को कौशल विकास मंत्रालय की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। बट्ट ने पात्र अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने और जल्द प्रवेश लेने की अपील की है। बट्ट ने कहा की उनकी सोसायटी की ओर से संचालित आईटीआई में सरकार की ओर से विभिन्न निशुल्क कोर्स करवाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें