फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निष्पक्ष जांच करें प्रशासन, होगा घोटालों का खुलासा

Sat, 20 Apr 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में पंचायत स्तर पर हुए घोटालों को लेकर आरटीआई वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामलों को दबाने के बजाय उचित जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे भ्रष्टाचार करने वाले लोगों को सही सबक मिल सके। आरटीआई कार्यकर्ता प्रशांत महाजन, उत्तम चंद, नागेश कुमार और रमेश कुमार ने पंचायत स्तर पर काफी घोटाले हुए हैं। इसकी जानकारी उन्हें आरटीआई से मिली है, मगर अब अधिकारी अन्य सूचना नहीं दे रहे हैं। इससे गड़बड़झाले की सुगबुगाहट आ रही है। बताया कि जिला पंचायत कार्यालय से ही उन्हें सही सूचना नहीं मिल पा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि विभिन्न कार्याें में हुई अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें