फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छात्र स्कूल भरमौर में एडीएम फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

Thu, 08 Aug 2024 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय पट्टी के सभागार में बैठक हुई। इनके पास एडीएम का भी कार्यभार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) भरमौर में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। समारोह में मुख्यातिथि एडीएम सुबह 11:00 बजे ध्वजारोहण करेंगे। परेड का निरीक्षण करने के बाद पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी कैडेटों की टुकड़ियों की मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उचित प्रबंध और तय सीमा के भीतर तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए। समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और महिला मंडलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मुख्यातिथि की ओर से कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार भरमौर तेजराम, उद्यान विभाग डॉक्टर अशीष शर्मा, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग विजेंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें