फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस सिलिंडर, पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार : कर्ण

Sat, 14 Mar 2026 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में घरेलू रसोई गैस एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है। अभी केवल व्यावसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

इस कारण व्यवसायिक गैस सिलिंडरों का प्रयोग करने वाले ढाबा चालकों को परेशानियां पेश आ रही हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक कर्ण ने बताया कि जिला में घरेलू गैस सिलिंडरों का पर्याप्त भंडारण है। केवल ऑनलाइन बुकिंग में कुछ दिक्कत आ रही है। पहले से निर्धारित किए गए नियम के तहत बुकिंग के 25 दिन बाद उपभोक्ता का घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध होंगे। व्यावसायिक सिलिंडरों की कुछ हद तक कमी पेश आई है लेकिन निजी और सरकारी अस्पताल व शैक्षणिक संस्थानों को व्यवसायिक गैस सिलिंडरों की प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण आपूर्ति की जा रही है। घरेलू गैस उपभोक्ताओं से आग्रह है कि वे किसी भी सोशल मीडिया में चल रहे भ्रामक प्रचार के चलते हड़बड़ाहट में अनावश्यक गैस बुकिंग करने से बचें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें