चंबा के अखंड चंडी पैलेस में नशे को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्रशिक्षु और अन्य।सं
चंबा। मादक द्रव्यों पदार्थों के सेवन के दुष्परिणामों को लेकर चंबा मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान के तहत टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने की। इस दौरान डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि नशा एक ऐसी समस्या है, जो व्यक्ति, परिवार और समाज को अंदर से खोखला कर देती है। इस समस्या से निपटने के लिए भारत सरकार ने नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान लोगों को नशा मुक्त भारत बनाने के लिए शपथ भी दिलवाई गई। इसके बाद टेबल टेनिस के मैच भी आयोजित हुए। इस मौके पर संयुक्त निदेशक केशव राम, एंटी रैगिंग कमेटी चेयरमैन हरीश चर्तुवेदी, शारीरिक अध्यापक डॉ. संजीव टकराल, इमरान और बोधराज सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।