फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में बाल मजदूरी करवाई तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मिंजर मेले में बाल मजदूरी और भिक्षावृत्ति करवाने वालों पर विभाग की नजर है। बाल मजदूरी या भिक्षावृत्ति करते पाए जाने पर उनके अभिभावकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाए जाने तक का प्रावधान है। इसी क्रम में बुधवार को श्रम विभाग, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई, पुलिस टीम और चाइल्ड लाइन चंबा ने चंबा चौगान सहित आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मिंजर मेले में सजी सभी दुकानों और ढाबों का निरीक्षण किया। दुकानदारों को चेताया कि 14 साल या उससे कम आयु वर्ग के किसी भी बच्चे से बाल मजदूरी न करवाई जाए। साथ ही बाल भिक्षावृत्ति के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को बताया कि वे छोटे बच्चों को भीख न दें। इस दौरान श्रम विभाग के निरीक्षक ऋषभ चौधरी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अंजना कुमारी, जिला बाल कल्याण समिति के सदस्या निशा कुमारी, जिला बाल संरक्षण इकाई से माला शर्मा, स्नेह शर्मा और चाइल्डलाइन टीम सदस्य काजू राम सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें