फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे का अपमान करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। आजादी के अमृत महोत्सव के बाद घरों और दुकानों से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सम्मान के साथ नहीं उतारने वाले लोगों को प्रशासन ने चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में सभी लोगों को चेताया गया है कि वे तिरंगे को उतारकर किसी उचित जगह पर रखें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इन दिनों में बनीखेत परिक्षेत्र में जगह-जगह घरों और दुकानों की छतों पर तिरंगे झंडे आड़े-तिरछे तरीके से लहलहाते हुए नजर आ रहे हैं। कई जगह पेड़ों की टहनियों पर ये झंडे लटके हुए दिखाई दे रहे हैं। इसको लेकर देश प्रेमियों ने नाराजगी जाहिर की है। इसके चलते प्रशासन ने राष्ट्रीय ध्वज का निरादर करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया है। इसके लिए लोगों को आखिरी चेतावनी दी गई है। इसके बाद प्रशासन पुलिस की टीमें भेजकर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान सरकार ने लोगों को अपने घरों में लगाने के लिए झंडे दिए थे लेकिन कुछ लोगों ने अभी तक घरों और दुकानों में झंडे लगा रखे हैं। इन झंडों की रखवाली नहीं हो रही है। झंडे तेज हवाओं के कारण झुके हुए दिखाई दे रहे हैं जो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।
डलहौजी के उपमंडल अधिकारी जगन ठाकुर ने बताया कि सभी लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे सूर्य अस्त से पहले घरों और दुकानों में लगाए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सम्मान के साथ उतार लें और किसी उचित स्थान पर रखें। इस झंडे को यहां-वहां फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें