फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कशमल की जड़ें निकालने पर कार्रवाई रहे जारी : महासंघ

Fri, 09 Jan 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में सेवानिवृत्त वन कर्मचारी महासंघ की बैठक के बाद पदा​धिकारी और सदस्य।संवाद
विज्ञापन
चंबा। सेवानिवृत्त वन कर्मचारी महासंघ की बैठक वन विश्राम गृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान उत्तम सिंह ने की। इस दौरान सभी सदस्यों ने कशमल की जड़ों को उखाड़ने और उनकी अवैध बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ वन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की प्रशंसा की। उन्होंने वन विभाग से भविष्य में भी इसी तरह निरंतर और कड़ी कार्रवाई जारी रखने की मांग की है। उन्हाेंने कहा कि इस प्रकार की सख्त कार्रवाई से वन संपदा के संरक्षण को मजबूती और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। साथ ही वन संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर जय कृष्ण, राजिंद्र चोपड़ा, बलदेव प्रसाद, भूषण राम, गुरमीत चंद्रा, नेकचंद ठाकुर, बलदेव, रजनीश राम और नरेंद्र सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें