फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गर्भवती पर पत्थर फेंकने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Wed, 20 May 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह के चरड़ा क्षेत्र में घास काटने को लेकर विवाद, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चरड़ा क्षेत्र में घास काटने को लेकर विवाद में एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
पुलिस थाना तीसा ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को दी शिकायत में साजू पत्नी साईं निवासी गांव व डाकघर चरड़ा तहसील चुराह ने बताया कि बुधवार सुबह वह माता दिलवरी के साथ खड़नाल नामक स्थान पर घास काटने गई थीं। सुबह करीब 8:50 बजे वहां मौजूद शुमा पत्नी सैफू ने पहाड़ी से पत्थर फेंका। यह पत्थर उनकी पीठ पर लगा। इससे वह गिर गईं और चोटें आईं। पीड़ित ने बताया कि वह गर्भवती हैं। गिरने के कारण उन्हें पेट दर्द भी हुआ। आरोप है कि जब उनकी माता उन्हें उपचार के लिए तीसा अस्पताल ले जा रही थीं, तब आरोपी महिला ने रास्ता रोककर गाली-गलौज की और दोबारा वहां घास काटने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। चिकित्सकीय परीक्षण (एमएलसी) के बाद पीड़ित के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शुमा पत्नी सैफू निवासी खड़नाल डाकघर चरड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें