फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साहो में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, आभूषण भी बरामद

Sun, 15 Sep 2024 09:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस थाना चंबा की टीम ने साहो स्थित एक घर में चोरी की सूचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी किए गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। आभूषणों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साहो निवासी धीरज ने पुलिस को सूचना दी कि उनके घर में चोरी हुई है। उस समय घर में कोई नहीं था। सभी सदस्य साहो न्हौण में गए थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शक के आधार पर शहर के ओबड़ी मोहल्ले में रहने वाले एक युवक से पूछताछ करने की योजना बनाई। पुलिस शक के आधार पर युवक के घर पहुंची। यहां आभूषण बरामद किए गए। युवक ने चोरी की बात भी कबूल कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मामले में संलिप्त युवक पहले भी चोरी की दो वारदातों को अंजाम दे चुका है। पहले डलहौजी में युवक ने चोरी की थी। उसे पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद मैहला में हुई चोरी के मामले में भी यही युवक संलिप्त था। युवक पर चोरी के तीन मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस थाना चंबा के प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि साहो में हुई चोरी के मामले में युवक से आभूषण बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें