भरमौर (चंबा)। पुलिस थाना भरमौर में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ज्ञान चंद ने मनसा राम निवासी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है कि इस व्यक्ति ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना भरमौर में अभियोग संख्या 65/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(2) में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।