चंबा। पनिहार से पानी का घड़ा सिर पर उठाकर घर जा रही महिला का रास्ता रोककर पिटाई करने का मामला सामने आया है। गांव की दूसरी महिला पर मारपीट का आरोप लगा है।
पुलिस को दिए बयान में पीड़ित कौशल्या देवी ने बताया कि वह देहरोग गांव की रहने वाली हैं। वह पनिहार से पानी भरकर घर जा रही थीं तो गीता देवी ने उनका रास्ता रोक लिया और भरा बुरा कहने लगी। जब उन्होंने वहां से निकलने का प्रयास किया तो गीता देवी ने धक्का देकर पत्थर के ऊपर गिरा दिया। इससे वह चोटिल हो गईं। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। इसके बाद मारपीट की शिकायत पुलिस थाना तीसा में दर्ज करवाई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल तीसा में उनका मेडिकल करवाया। इसके बाद आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। संवाद