चंबा। शहर के साथ लगते सुल्तानपुर वार्ड में चिट्टे के साथ पकड़े मां और बेटा अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिए हैं। शनिवार को पुलिस ने एक किराये के मकान में दबिश देकर चिट्टा और नकदी बरामद करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद दोनों को रविवार को अदालत में पेश किया गया। एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान पुलिस मामले के सभी मुख्य बिंदुओं पर गहनता से जांच करेगी, ताकि नशा तस्करी की इस कड़ी से जुड़े अन्य नेटवर्क का भी पता लगाया जा सके।