फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चबा-करियां मार्ग पर बाईक दुर्घटना में दो लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-करियां मार्ग पर बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। इन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। हादसे में बाइक में पीछे बैठी युवती को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि बाइक चालक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घायलों की पहचान साहिल निवासी सुंगल और काजल निवासी बंदोखी के रूप में हुई है। दोनों बाइक पर सवार होकर दोपहर के समय करियां से चंबा शहर की तरफ जा रहे थे। मुगला के पास अचानक उनकी बाइक स्किड होकर दुुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने वाहन से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया। इसके साथ ही हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस को बाइक चालक ने बताया कि बाइक दुर्घटना ट्रक के कारण हुई। जबकि पुलिस दुर्घटना के कारणों को लेकर जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें