चंबा। कियाणी क्षेत्र के मउआ गांव में वीरवार शाम घर के लेंटर से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया है। शक्ति प्रसाद निवासी गांव मउआ डाकघर कियाणी वीरवार शाम को अपने घर के लेंटर पर काम कर रहा था, इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह नीचे गिर गया। उसके सिर पर चोट आई है। शक्ति प्रसाद को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि घायल की हालत अब बेहतर है।