फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वॉल्वो बस में एसी-ब्लोर खराब, ठंड में ठिठुर रहीं सवारियां

Mon, 26 Feb 2024 07:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
दिल्ली-चंबा रूट की वोल्वों बस।संवाद
विज्ञापन
वॉल्वो बस में एसी-ब्लोर खराब, ठंड में ठिठुर रहीं सवारियां
विज्ञापन

यात्री बोले- अधिक किराया देने के बाद भी नहीं मिल रही सुविधा
आरएम चंबा से उठाई एसी-ब्लोर को ठीक करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों की हालात काफी खराब है। चंबा से दिल्ली के लिए चलने वाली वॉल्वो बस में एसी-ब्लोर तीन माह से खराब है।
ऐसे में सवारियां ठिठुर रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सवारियां चालक-परिचालक से पूछताछ कर रही हैं तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। यात्रियों का कहना है कि बेहतरीन सफर की चाह लेकर अधिक पैसे खर्च कर एसी बस में भी सफर सुहावना होता प्रतीत नहीं हो रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक से मांग की कि वॉल्वो बस के एसी-ब्लोर को ठीक करवाया जाए।
उत्तम सिंह फौजी, राजीव कुमार, नरेश कुमार, योगराज, प्रकाश चंद, अंबिया राम, राकेश कुमार, दलीप कुमार और संजीव कुमार आदि यात्रियों ने बताया कि चंबा से दिल्ली के लिए चलने वाली वॉल्वो बस का एसी-ब्लोर तीन माह से खराब है। इसे सुचारू करवाने की जहमत एचआरटीसी प्रबंधन ने नहीं उठाई है। सवारियां बेहतरीन सफर के लिए अधिक पैसे खर्च कर वॉल्वो बस की टिकट बुक करवाती हैं, लेकिन उन्हें पहले नहीं बताया जाता है कि बस में सुविधाएं मिलेंगी या नहीं। उत्तम सिंह ने बताया कि बीते दिन वह चंडीगढ़ से चंबा आ रहे थे। वॉल्वो बस में 668 रुपये खर्च कर टिकट लिया। उन्होंने एसी-ब्लोर चलाने के लिए चालक-परिचालक को कहा तो उन्हें बताया गया कि कुछ देर के बाद एससी-ब्लोर चल पड़ेगा। बाद में पूछने पर पता चला कि तीन माह से एसी खराब है। उन्होंने आरएम चंबा से मांग की है कि खराब एसी-ब्लोर को ठीक करवा कर लोगों को सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आरएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। सभी बसों के एससी-ब्लोर ठीक करवाए गए हैं। कहीं कोई समस्या हुई है तो उसको भी दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें