फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पश्चिम बंगाल में महिलाओं से अत्याचार पर भड़की एबीवीपी

Wed, 28 Feb 2024 07:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा कॉलेज में बंगाल में महिलाओं के उपर हो रहे अत्याचार को लेकर प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री म
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में महिलाओं से अत्याचार पर भड़की एबीवीपी
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एक घंटा किया धरना- प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की चंबा इकाई ने कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। यह धरना-प्रदर्शन सुबह 11:30 से दोपहर 12:00 बजे तक चला। इस दौरान परिसर में बंगाल सरकार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाकर महिलाओं के लिए सम्मान और न्याय की गुहार लगाई गई है। साथ ही बंगाल सरकार का बहिष्कार किया गया। इस दौरान इकाई के पदाधिकारियों ने बंगाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इकाई की अध्यक्ष भवानी ठाकुर ने कहा कि जिस बंगाल की भूमि में स्वामी विवेकानंद रवींद्रनाथ टैगोर जैसी विभूतियां हुई हैं, उसी भूमि पर महिलाओं के साथ जघन्य अपराध और कुकृत्य हो रहे हैं। संदेश खाली घटना बेहद दिल दहलाने वाली है। मातृशक्ति के नाम पर शासन करने वाली ममता बनर्जी की ओर से आरोपी शेख शाहजहां और शिबू हाजरा पर कार्रवाई न करना शर्मनाक है। उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आह्वान किया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाए। इस धरना- प्रदर्शन में ललित, गणेश, मुकेश, पल्वी, डिंपल, आदित्य सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद

चंबा कॉलेज में बंगाल में महिलाओं के उपर हो रहे अत्याचार को लेकर प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री म

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें