फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जेबीटी शिक्षक को स्कूल से गायब रहना पड़ सकता है भारी

Fri, 26 Jun 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने पूरी की जांच, मामले में जल्द की जा सकती है शिक्षक पर कार्रवाई
विज्ञापन

शिक्षक के स्कूल से नदारद रहने की मिली थीं शिकायतें, रिपोर्ट कार्यालय पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। उपमंडल चुराह के तहत शिक्षा खंड कल्हेल की प्राथमिक पाठशाला में कार्यरत जेबीटी शिक्षक को स्कूल से नदारद रहना भारी पड़ सकता है। विभाग ने शिकायत के बाद जांच पूरी कर ली है। विभाग आने वाले दिनों में इस मामले में कड़ी कार्रवाई कर सकता है। दरअसल, विभाग को शिकायत मिली थी कि जेबीटी नियमित रूप से स्कूल में नहीं आ रहा है। इससे विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले की शिकायत मिलने के बाद विभाग ने जांच अधिकारी नियुक्त किया और पूरे मामले की जांच करवाई। अब जांच रिपोर्ट विभाग के कार्यालय में पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि आने वाले दो दिनों में विभाग इस स्कूल में तैनात जेबीटी शिक्षक पर कार्रवाई कर सकता है। कार्यकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि यह मामला विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आ गई है। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें