फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हादसों का कारण बन सकते हैं बीच सड़क बैठे लावारिस मवेशी

Thu, 02 May 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। तपती गर्मी से राहत पाने के लिए लावारिश मवेशी भरमौर चौक के पास सड़क के बीचोबीच छांव में बैठ रहे हैं। ये किसी भी समय वाहन दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन

दोपहर से लेकर शाम को धूप ढलने तक लावारिश मवेशी इसी स्थान पर सड़क के बीचोबीच बैठे रहते हैं। इसकी वजह से वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में काफी परेशानी हो रही है। हैरानी इस बात की है कि प्रशासन से लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी भी इसी सड़क से अपने कार्यालय को जाते हैं, लेकिन कोई भी सड़क के बीचोबीच बैठने वाले मवेशियों को वहां से हटाने के लिए उचित कदम उठाने को तैयार नहीं है। अन्यथा, पशु पालन विभाग लावारिश मवेशियों की पहचान करके उनके मालिकों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है, लेकिन विभाग इसको लेकर कोई भी पुख्ता कदम नहीं उठा रहा है। वाहन चालकों में रमेश कुमार, संजय शर्मा, विनोद कुमार, रणवीर सिंह, किशोर और दिनेश कुमार ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क के बीचोबीच बैठने वाले मवेशियों को वहां से हटाने की व्यवस्था करवाई जाए। अन्यथा आगामी दिनों में वहां कोई भी वाहन दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें