डलहौजी (चंबा)। कराटे की ब्राउन बेल्ट प्रतियोगिता में आव्या ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उसके प्रदर्शन में दिखी फुरती को देख उपस्थित निर्णायक और दर्शक काफी आचंभित हुए। आव्या तीसरी कक्षा की छात्रा है।
वह सेक्रेड हार्ट स्कूल डलहौजी में पढ़ती है। उसके पिता ओम आजाद शिक्षक हैं। माता गृहिणी हैं। वह पढ़ाई में अव्वल रहने के साथ खेलकूद और आत्मरक्षा की कला में भी महारत हासिल कर रही है। उसका सपना है कि वह देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर आए। संसाई रॉकी ने आव्या को प्रमाण पत्र दिया और ब्राउन बेल्ट के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आव्या से इंटरनेशनल फनाकोशि कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया एसोसिएशन को काफी उम्मीदें हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि आव्या अपने वर्ग में इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल राष्ट्रीय स्तर पर जीत कर लाएगी। इसके लिए एसोसिएशन भी आव्या को प्रशिक्षण दे रही है।